क्या आप पहचान सकते हैं कि प्रत्येक प्रश्न के पीछे कौन सा नाम/व्यक्ति छुपा है?
(1) बी एच यू में पढ़ने के दौरान फीस बढ़ने के विरुद्ध इन्होने छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया और बाद में बरसों राष्ट्रीय राजनीति में शिखर पर रहे।
भारत सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया और कुछ माह जेल में रहे और वहाँ डायरी लिखी जो बाद में प्रकाशित हुयी और इस पुस्तक को
काफी प्रसिद्धि मिली।
(2) देश के प्रधानमंत्री द्वारा संसद में किसी खास परिस्थिति पर बयान देने पर इन्होने अपने गंजे सिर की और इशारा करते हुये कहा कि यहाँ भी कुछ नहीं उगता तो क्या इसका कोई महत्व नहीं है?
(3) देश के प्रधानमंत्री से मतभेद होने पर क्षुब्ध होकर उनके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ते हुये इन्होने निम्नलिखित कविता लिखी।
” तुम मुझे क्या खरीदोगे, मै बिल्कुल मुफ्त हूँ “
(4) ” मैं जब उनसे मिलने प्रधानमंत्री निवास गया तो वे फर्श पर बैठे अपना काम करने में तल्लीन थे और मुझे ऐसा लगा जैसे देश का कोई किसान बैठा
कुछ कर रहा है ” किसने ये किसके बारे में कहा था।
(5) किस भारतीय प्रधानमंत्री ने एक अंतर्राष्ट्रीय टीवी पर साक्षात्कार देते समय कहा, “क्या हम जनसंहार होने दें, उन्हे महिलाओं को उनके घर वालों के
सामने बलात्कार करते रहने दें। आप मुझे एक बात बताऎं जब हिटलर जर्मनी में यहूदियों के सफाये में लगा हुआ था तो क्या यूरोप और अमेरिका
आदि हाथ पर हाथ रखॆ बैठे रहे कि उसे कुछ भी करने दो“?
(6) किस मानव संसाधन मंत्री ने आई आई टी शिक्षण संस्थानों की आलोचना की और खास तौर पर देश में काम न आने वाले शोध कार्य को लेकर?
(7) किस भारतीय नेता को उनकी युवावस्था (तब वे राजनीति में नहीं थे) में फिल्म अभिनेता महमूद ने एक एयरपोर्ट पर अपनी अगामी फिल्म में काम
करने का प्रस्ताव दिया था| वे उनकी असली पहचान नहीं जानते थे?
(8) कौन से स्वास्थ्य मंत्री थे जो संसद साइकिल पर सवार होकर जाते थे?
(9) ये लगभग सबसे बड़ी उम्र में केन्द्र में मंत्री रहे और उम्र का प्रश्न उठने पर इन्होने समुद्र में नौसेना के दो जहाजों के बीच का रास्ता रस्से पर लटक कर तय किया।
(10) “वतन को माँ को प्यार करने वाले जज्बे से ज्यादा लैला को
दीवानगी की हद तक मोहब्बत करने वाले जज्बे की जरुरत है”
किस नेता ने ये बयान दिया था जिस पर बहुत शोर मचा था?
(11) “आइ हैव रिगेन्ड माय फ्रीडम ” किस राष्ट्रीय राजनेता ने अपनी सरकार गिरने के बाद इस्तीफा देने के बाद कहा?


